भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने गुजरात में गांधीनगर की अपनी मौजूदा सीट से फिर चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। भाजपा ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की पहली सूची बृहस्पतिवार को जारी कर दी थी।
आडवाणी ने कहा कि पार्टी ने जो सूची जारी की है उसमें उनका नाम नहीं है। वह गांधीनगर सतर्कता कमेटी की एक बैठक में हिस्सा लेने आए हैं। इससे साफ जाहिर है कि वह चुनाव लड़ने में दिलचस्पी रखते हैं। लेकिन इस बारे में पार्टी को ही आखिरी फैसला लेना है।
आडवाणी गांधीनगर लोक सभा सीट पांच बार जीत चुके हैं। वर्ष, 1991, 1998, 1999, 2004 और 2009 में उन्होंने यहां से चुनाव जीता।