फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन पर बोले आडवाणी, पीएम न बनने का मलाल नहीं

Thu, 08 Nov 2012 03:38 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने कहा कि देश का प्रधानमंत्री न बन पाने का उन्हें मलाल नहीं है और न ही वह इस पद को पाने के लिए आतुर है। आडवाणी ने आज अपना 85वां जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए उनके आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ रहीं।  
विज्ञापन


प्रधानमंत्री पद के बार में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अक्सर यह कहा जाता है कि वह देश के प्रधानमंत्री बनने को आतुर है लेकिन पूरी तरह गलत है। उन्हें यह पद हासिल नहीं कर पाने का कोई मलाल भी नहीं है। भाजपा नेता ने कहा कि वह पार्टी को पद से बड़ा मानते है और उनकी पार्टी ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। पार्टी ने जो कुछ दिया है वह प्रधानमंत्री बनने से भी अधिक है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें