बॉलीवुड के जानेमाने गायक अदनान सामी को जल्द ही भारतीय नागरिकता मिलने की उम्मीद है। करीब डेढ़ दशक से भारत में रहने और कला के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार उनके नागरिकता पर विचार कर रही है।
सामी ने भारतीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मिलकर उनसे भारतीय नागरिकता देने की अपील की थी। गौरतलब है कि पाकिस्तान ने सामी के पाकिस्तान पासपोर्ट का नवीकरण करने से इनकार कर दिया है। इन दोनों बातों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने उनको नागरिकता देने पर विचार कर रही है। सामी ने भारत के अटॉर्नी जनरल और गृह मंत्री से मुलाकात कर कहा कि वह करीब डेढ़ दशक से भारत में रह रहे हैं और कला के क्षेत्र में उन्होंने काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
सामी भारत सरकार से अपील की है कि उन्हें मानवता के आधार पर देश की नागरिकता प्रदान करें। आपको बता दें कि सामी के पाकिस्तानी पासपोर्ट की समय सीमा इसी साल मई महीने में खत्म हो गई थी और पाक सरकार ने उसकी समय सीमा बढ़ने से इनकार कर दिया। जिसके बाद भारत सरकार ने अगस्त महीने में सामी को देश में अनिश्चितकाल तक रहने के अनुमति दे दी थी। उसी संदर्भ में सामी ने भारतीय नागरिकता की मांग की है।