फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल पहुंचाएं घायल को, नहीं होगा कोई सवाल

Mon, 14 Jan 2013 12:35 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी छवि को बदलने के लिए दिल्ली पुलिस ने आम जनता से वादा किया है कि यदि कोई व्यक्ति किसी घायल को अस्पताल पहुंचाता है तो उससे कोई सवाल नहीं किया जाएगा। अस्पताल पहुंचाने वाले से उसकी पहचान भी नहीं पूछी जाएगी।
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस ने एक विज्ञापन ‘जब प्रत्येक सेकेंड कीमती हो, वहां सवाल नहीं...’ जारी कर अपने फैसले की जानकारी दी है। पुलिस के मुताबिक घायलों की मदद करने वालों को अब जांच पड़ताल की जटिल प्रक्रियाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।

पिछले दिनों दिल्ली गैंगरेप के बाद पीड़िता को समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने के चलते पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। दरअसल पुलिस के पचड़े के कारण ही लोग पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाने से कतराते हैं। मदद करने वालों को कानूनी प्रक्रिया में घसीटे जाने पर खासी बहस छिड़ी है। ऐसे में पुलिस अब अपने रवैये में बदलाव को लेकर गंभीर दिख रही है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर अस्पताल (निजी या सरकारी) को पुलिस के पहुंचने का इंतजार किए बिना पीड़ित का समय पर इलाज शुरू करना होगा। दरअसल मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने एक चैनल से बातचीत में दिल्ली पुलिस पर फिर से निशाना साधते हुए उसे संवेदनहीन बताया है। पुलिस की यह कवायद मुख्यमंत्री के आरोप पर सफाई के रूप में भी देखी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें