इलाहाबाद में बोट क्लब के पास यमुना तट पर लघुशंका करने के आरोप में एडीएम नजूल फंस गए। मामला ऐसा उछला कि प्रशासन ने इसकी जांच शुरू करा दी।
हालांकि एडीएम नजूल दावा कर रहे हैं कि वह यमुना तट पर आचमन करने गए थे। उन्होंने लघुशंका नहीं की। फिलहाल धार्मिक संस्थाओं ने इसे मुद्दा बनाकर एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आरोप है कि बोट क्लब के बगल में आयोजित त्रिवेणी महोत्सव की तैयारियों को जायजा लेने पहुंचे एडीएम नजूल ओपी श्रीवास्तव ने वहां मौजूद कुछ लोगों की नजरों से बचकर यमुना में लघुशंका कर दी। इस बीच किसी ने मोबाइल से उनकी फोटो खींच ली।