पुणे की यरवडा जेल में बंद संजय दत्त ने एक बार फिर से छुट्टी की मांग की है। इस बार संजय दत्त ने 14 दिन की छुट्टी मांगी है। संजय दत्त इससे पहले भी कई बार जेल से छुट्टी ले चुके हैं।
पिछले साल दिसंबर में पत्नी मान्यता की तबीयत खराब होने के कारण भी संजय दत्त को महीने भर की छुट्टी दी गई थी, ताकि वह अपने दो बच्चों की देखभाल कर सकें। हालांकि, बाद में संजय दत्त की छुट्टी को मान्यता की खराब तबीयत के कारण और भी बढ़ा दिया गया था।
संजय दत्त को इस साल अक्टूबर में खुद की तबीयत खराब होने के कारण भी 30 दिन की छुट्टी मिली थी। ऐसे में संजय दत्त को फिर से 14 दिनों की छुट्टी मिल पाएगी या नहीं, अभी इस पर कोई फैसला नहीं आया है।