फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेरर बोटः बड़बोले डीआईजी पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की टेरर बोट मामले में नया दावा कर सरकार की नींद उड़ाने वाले डीआईजी लोशाली पर सरकार ने कार्रवाई करते हुए उन्हें फिलहाल उनके पद से हटा दिया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर रक्षा मंत्रालय के बाद अब कोस्ट गार्ड ने भी अपने रुख पर कायम रहते हुए कहा कि पाकिस्तानी बोट को उस पर सवार लोगों ने ही पकड़े जाने के डर से उड़ाया था। कोस्ट गार्ड की ओर से उस पर किसी तरह का हमला नहीं किया गया। जैसा कि पूर्व में डीआईजी बीके लोशाली ने दावा किया था।

इसके बाद रक्षा मंत्रालय ने भी अपने पुराने दावे को पुख्ता करने के लिए एक वीडियो जारी किया, जिसमें बोट से लपटें उठते हुए दिख रही हैं। बताया गया है कि इसमें किसी तरह के राकेट लांचर का इस्तेमाल नहीं किया गया। इसे खुद ही आग लगाई गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

लोशाली पर कार्रवाई कर हटाया गया

मंत्रालय का दावा है कि बोट सवार लोगों ने ही उसमें आग लगाई थी। वहीं मामले में रक्षा मंत्रालय ने कोस्ट गार्ड के डीआईजी बीके लोशाली के बयानों को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। जो जल्द ही अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेगी।

वहीं लोशाली को भी हटाकर गांधीनगर अटैच किया गया है। मामले में रक्षा मंत्रालय ने दो दिन पहले लोशाली को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बताया जा रहा है कि उनका जवाब संतोषजनक न मिलने पर उनके खिलाफ ‌कार्रवाई की गई है।

हालांकि मामले के तूल पकड़ने के बाद लोशाली अपने बयान से पलट भी गए थे लेकिन एक अन्य वीडियो सामने आने के बाद खुद को घिरता देख उन्होंने इसके लिए माफी भी मांग ली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें