फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के जन्मदिन पर जश्न मनाना पड़ा महंगा

Fri, 19 Sep 2014 12:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जश्न मनाने के मामले को उपमंडल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। मामले में संज्ञान लेते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम आयोजक प्रीति यादव को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कोसली में नाहड़ पर अपने आप को बीजेपी केंद्रीय कमेटी की मेंबर बताने वाली नेत्री प्रीति यादव की ओर से जश्न का आयोजन किया गया था। जश्न में मंच पर महिला कलाकारों द्वारा जमकर ठुमके लगाए गए थे।

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रीति यादव लाल बत्ती लगी गाड़ी में सवार होकर आईं थी जबकि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में आचार संहिता लागू है।
विज्ञापन

विज्ञापन

लाल बत्ती की गाड़ी से आईं थी प्रीति यादव

जब यह बातें प्रशासन की जानकारी में आई तो उपमंडल प्रशासन ने कार्यक्रम से जुडे़ सभी सबूत एकत्र कर इस मामले को गंभीर माना। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीएम ने कार्रवाई करने के आदेश बीडीपीओ नाहड को दिए। बीडीपीओ की ओर से प्रीति यादव को नोटिस जारी किया गया है।

नोटिस में पूछा गया है कि किसकी अनुमति से कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आचार संहिता लागू होने के बावजूद गाड़ी पर लाल बत्ती का कैसे प्रयोग किया गया।

नाहड़ के बीडीपीओ अजीत चहल ने बताया कि इस संबंध में कार्यक्रम आयोजक प्रीति यादव को नोटिस जारी कर कार्यक्रम के आयोजन बारे में और गाड़ी पर लाल बत्ती के प्रयोग बारे जवाब मांगा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें