फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कोर्ट में सच कहती तो वो मेरे भाई को मार देते'

Sat, 10 Jan 2015 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद में घर में घुसकर छात्रा की आबरू लूटने की कोशिश हुई। कामयाब न होने पर दबंग ने तेजाब फेंककर चेहरा जला डाला। इंसाफ के लिए मुंह न खोल सके इसलिए उसके छोटे भाई को दबंगों ने अगवा कर कैद कर लिया। दबंगों की लगातार धमकियों और भाई की जान पर मंडराते खतरे ने उसके होंठ सिल दिए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने भी जब साथ नहीं दिया तो उसने मजिस्ट्रेट के सामने आरोपी के पक्ष में बयान दे दिया। भाई आजाद हुआ तो अब बड़ी मुश्किल से उसने हिम्मत जुटाई। शुक्रवार को एसएसपी के सामने पेश होकर आपबीती सुनाई और इंसाफ मांगा। एसएसपी लव कुमार ने कहा कि पीड़िता ने बयान दिए हैं अब एक्शन लिया जाएगा।

कांठ के मोहल्ला पट्टी वाला में एक जनवरी को दोपहर में बीए की एक छात्रा के साथ घर में घुसकर बलात्कार की कोशिश हुई थी। नाकाम रहने पर दबंग ने छात्रा के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया था। जिससे छात्रा का चेहरा बुरी तरह झुलस गया। छात्रा की नानी ने कांठ के ही मनी विश्नोई पुत्र अनिल कुमार के खिलाफ कांठ थाने में एफआईआर दर्ज कराई। लेकिन आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाए पुलिस मामले को रफादफा करने में लग गई।
विज्ञापन

विज्ञापन

एसएसपी से मिली छात्रा

बाकी मामलों में सीधे चार्जशीट लेकर कोर्ट पहुंचने वाली पुलिस को इस मामले में पहले ही स्टेप में छात्रा के कोर्ट में बयान कराने की जरूरत पड़ गई।

छात्रा और उसके परिजनों को धमकियां मिल रही थीं लिहाजा वो कोर्ट में सच नहीं कह सकी। शुक्रवार को एसएसपी से मिलने पहुंची छात्रा ने उन्हें पूरी आपबीती सुनाई। कहा, घटना के तुरंत बाद दबंगों ने उनके परिवार को धमकाया, उसके छोटे भाई को उठा ले गए। पुलिस या कोर्ट के सामने सच कहने पर भाई की हत्या की धमकी दी, इसीलिए कोर्ट में उसने वही बोला जो दबंगों ने कहलवाया।

छात्रा ने कोर्ट में कहा था कि बाथरूम में अचानक एसिड की बोतल गिरने से वो झुलस गई थी। शुक्रवार को छात्रा ने एसएसपी से कहा कि कोर्ट में बयान देने के दो दिन बाद दबंगों ने उसके भाई को छोड़ा। उसने कांठ में अपना घर छोड़कर मुरादाबाद में पनाह ली है और अब इंसाफ चाहती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें