भाजपा नेता और मथुरा से सांसद हेमा मालिनी की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई वहीं खुद हेमा मालिनी भी घायल हो गई।
बताया जा रहा है कि हादसा राजस्थान के दौसा में हुआ जब भाजपा सांसद की मर्सडीज कार की टक्कर एक ऑल्टो कार से हो गई।
इस हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई। वहीं तीन लोगों के घायल होने की खबर हैं। हादसे में हेमा मालिनी को भी चोट आई है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
ऑल्टो कार में चार लोग सवार थे। हेमा और अन्य घायलों को जयपुर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। खबर है कि हेमा के आंख के ऊपर चोट आई है। हेमा मथुरा से जयपुर की ओर जा रही थी। वो मथुरा से 6 बजे रवाना हुई थी।