छत्तीसगढ़ के भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी) में गुरुवार को एक हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। अभी छह लोग आईसीयू में भर्ती हैं। यह दुर्घटना करीब छह-सात बजे हुई।
हादसा पानी की पाइपलाइन फटने और उसके बाद कार्बन मोनोआक्साइड गैस रिसने के कारण हुआ। जिसमें करीब 20-25 लोग घायल हुए हैं, वहीं 6 लोगों की मौत हो गई। दुर्ग के आईजी प्रदीप गुप्ता ने दुर्घटना की पुष्टि की है।
इस हादसे में मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।