फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सहमति से होते हैं हरियाणा में नब्बे फीसदी रेप'

Fri, 12 Oct 2012 12:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा में बलात्कार के बढ़ते मामलों पर कड़ा रुख अपनाने की बजाय सत्तारूढ़ कांग्रेस गैर जिम्मेदाराना बयानों पर उतर आई है। इन मामलों पर कांग्रेस पार्टी के एक नेता ने कहा है कि राज्य में करीब नब्बे फीसदी रेप लड़की की सहमति से होते हैं। ये बयान देकर उक्त नेता ने हरियाणा की सरकार के लिए शर्मिंदगी और बढ़ा दी है। कांग्रेस नेता ने कहा है कि ऐसे मामलों में आरोपी और पीढ़िता अक्सर घर से भागने वाले प्रेमी जोड़े ही होते हैं। हालांकि लड़की यह नहीं जानती कि उसके साथ गैंगरेप हो सकता है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य धर्मवीर गोयत ने ये विवादास्पद बयान हिसार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान दिया।
विज्ञापन


महिला आयोग ने जवाब मांगा
गोयत के इस बयान पर राष्ट्रीय महिला आयोग की त्योरियां चढ़ गई हैं। महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा ने गोयत को चेतावनी दी है कि रेप जैसे गंभीर विषय पर बयान देते समय महिलाओं की छवि और सम्मान का ध्यान रखा करें। ममता शर्मा ने कहा कि हरियाणा में रेप के मामले लगतार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में ऐसी घटनाओँ पर काबू करने की बजाय नेता ऐसे बेतुके बयान दे रहे हैं, जिससे महिलाओँ के सम्मान को बड़ी ठेस पहुंची है।

विपक्ष भी कम नहीं
दो ही दिन पहले हरियाणा में विपक्ष के नेता ओम प्रकाश चौटाला भी रोहतक खाप की राय का समर्थन करते हुए रेप से बचाने के लिए लड़कियों की कम उम्र में शादी की वकालत कर चुके हैं।
विज्ञापन


सोनिया की सांत्वना
पिछले एक माह में 17 से ज्यादा रेप के मामलों के चलते हरियाणा सरकार की काफी छीछालेदार हो रही है। सरकार की तरफ से हर संभव प्रयास किए जाने के बावजूद रेप के मामले कम नहीं हो रहे हैं। पिछले दिनों कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जींद में गैंगरेप का शिकार होकर आत्महत्या करने वाली दलित युवती के परिजनों को सांत्वना देने पहुंची थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें