फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब्दुल हमीद की पत्नी बोलीं, सेवा करो मोदी

Fri, 11 Oct 2013 12:57 AM IST
एजेंसी/गांधीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच 1965 के युद्ध में बलिदान करने वाले परमवीर चक्र विजेता शहीद अब्दुल हमीद की विधवा रसूलन बी ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है।
विज्ञापन


उन्होंने मोदी से देशवासियों की सेवा करने का आग्रह किया। उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के धामपुर गांव निवासी रसूलन बी ने टेलीविजन पर मोदी को भाषण देते हुए देखा और उनसे मिलने की इच्छा व्यक्त की थी।

रसूलन के दो पोतों ने बुधवार को गांधीनगर में मोदी से उनकी मुलाकात कराई थी। इस मौके पर मोदी ने उन्हें एक शाल भेंट की। रसूलन ने अगले लोकसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन की जीत के लिए मोदी को शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


कुछ ही दिनों पूर्व नरेंद्र मोदी ने अपनी रेवाड़ी रैली में पूर्व सैनिकों को संबोधित किया था। मोदी की इस रैली में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए थे। वहीं पूर्व आर्मी प्रमुख वीके सिंह और ओलंपिक पदक विजेता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भी मंच साझा किया था।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें