फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP को मिलेंगी 10 लोकसभा सीटें!

Thu, 23 Jan 2014 11:16 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनावों में सभी को चौकाने के बाद आम आदमी पार्टी की तैयारी अब लोकसभा चुनावों की है।
विज्ञापन


दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में कामयाबी हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी की नजर अब आगामी लोकसभा चुनाव पर है। पर क्या यह सफर इतना आसान होगा आम आदमी पार्टी के लिए यह समय बताएगा।

लोकसभा चुनावों से पहले कराए गए इंडिया टुडे ग्रुप और सी वोटर सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक आम आदमी पार्टी को आगामी लोकसभा चुनाव में 10 सीटें मिल सकती हैं।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के मुताबिक पार्टी को देश भर में कुल वोट शेयर का आठ फीसदी मिलने का अनुमान है। साथ ही वोट प्रतिशत के हिसाब से आम आदमी पार्टी देश में तीसरी बड़ी पार्टी भी बन सकती है।

अभी लोकसभा चुनावा होने में काफी वक्त बाकी है। अधिकतर राज्यों में आम आदमी पार्टी का सांगठनिक ढांचा भी नहीं है। साथ ही अभी पार्टी की क्या विचारधारा है। इस पर लोगों में मतभेद है। यहां तक कि कई क्षेत्रों में पार्टी ने अपना अभियान भी शुरू नहीं किया है।

ऐसे में अगले कुछ महीने में पार्टी के वोट शेयर में सुधार होने का अनुमान है। अगर समय के साथ आम आदमी पार्टी के वोट शेयर में सुधार होता है। तो पांच फीसदी वोट प्रतिशत बढ़ने पर पार्टी को 30 सीटें मिल सकती हैं।

अरविंद केजरीवाल ने अपने पहले के स्टैंड से बदलते हुए 18 जनवरी को एक टीवी न्यूज इंटरव्यू में कहा, 'अगर मेरे पार्टी के लोग चाहते हैं तो मैं लोकसभा चुनाव लड़ूंगा।'

केजरीवाल के आत्मविश्वास की वजहें भी हैं। सर्वे में शामिल लोगों में से 37 फीसदी की नजर में केजरीवाल सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल के लिए इससे बड़ी खुशी की बात यह है कि दिल्ली का सीएम बनने के एक महीने के भीतर ही उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी से 'बेस्ट सीएम' का ताज छीन लिया है। सर्वे में शामिल 25 फीसदी लोगों का मानना है कि केजरीवाल देश के सबसे ईमानदार राजनेता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें