फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप लड़ेगी 350 लोकसभा सीटों पर चुनाव

Fri, 31 Jan 2014 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में राजनीतिक अपराध और भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए 350 से अधिक लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा कि उम्मीवार तय करने के दौरान मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी किसी भी अपराधी, भ्रष्टाचारी और चरित्रहीन को टिकट नहीं देगी

इसके लिए 'आप' की कार्यकारणी ने लोकसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करने पर विचार-विमर्श किया।
Trending Videos

73 सांसदों पर बहुत ही गंभीर आरोप

संजय सिंह ने बताया कि कार्यकारणी में तय किए गए मुद्दों पर शुक्रवार को राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुहर लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 177 मंत्री एवं सांसदों पर अपराध और भ्रष्टाचार के आरोप हैं। उनमें से 15 मंत्री और 73 सांसदों पर बहुत ही गंभीर आरोप हैं।

ऐसे सभी मंत्रियों एवं सांसदों के खिलाफ पार्टी हर हाल में उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने साफ किया कि दूसरे दलों से ‘आप’ में आने वालों को तत्काल टिकट नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

क्यूं हटाएं बरखा को?

इध्‍ार, अरविंद केजरीवाल की सरकार ने महिला आयोग की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह को हटाने की जो सिफारिश भेजी है, उस पर उपराज्यपाल नजीब जंग ने सरकार से पूछा है कि आखिर महिला आयोग को पुनर्गठित करने के प्रस्ताव के क्या कारण हैं?

वहीं बटला हाउस एनकाउंटर की दोबारा जांच से इनकार करने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस विधायक आसिफ मोहम्मद खान ने हंगामा खड़ा कर दिया।

उन्होंने केजरीवाल को रेडियो झूठिस्तान का डायरेक्टर बताते हुए एनकाउंटर की जांच के लिए एसआईटी गठित करने की मांग की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें