फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP के आरोप पर भाजपा का पलटवार

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार गिराने को लेकर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन


आप को सलाह देते हुए भाजपा ने कहा कि उसे किसी पर भी बिना सबूत के बेबुनियाद आरोप लगाने की बजाए दिल्ली में सुशासन देने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली ने कहा कि ऐसा लगता है कि वैकल्पिक राजनीति के आप के दावे में ‘झूठ बोलने का अधिकार’ भी शामिल है।

विधायक ने खुद स्टिंग क्यों नहीं किया

भाजपा ने कहा कि दिल्लीवासियों को स्टिंग ऑपरेशन की सलाह देने वाले आप के विधायक ने इस मामले में खुद स्टिंग क्यों नहीं किया।

पार्टी प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने आप को चेतावनी देते हुए कहा कि उसे इस तरह की हरकतों से बाज आना चाहिए, अन्यथा उनके खिलाफ मानहानि का मामला बनाया जाएगा।

गौरतलब है कि आप ने आरोप लगाया है कि भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी, अरुण जेटली और डॉ. हर्षवर्धन दिल्ली सरकार को गिराने के प्रयास में लगे हैं।
विज्ञापन

सरकार चलाने पर ध्यान दे 'आप'

निर्मला ने आप के इन आरोपों की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि उसे लगातार बिना सबूत के आरोप लगाकर भाग जाने की नीति को छोड़ना होगा।

उन्होंने कहा कि एक ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री जनता से कहते हैं कि वे रिश्वत मांगने वालों का स्टिंग ऑपरेशन करे, उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार रोकने के लिए टेलीफोन नंबर भी दिया है।

निर्मला ने कहा कि यदि भाजपा से कोई व्यक्ति आप के विधायक को खरीदने का सौदा कर रहा था तो उसने सौदेबाजी करने वाले व्यक्ति का स्टिंग क्यों नहीं किया।

उन्होंने कहा कि आप की सरकार से दिल्ली के लोग बहुत उम्मीद कर रहे हैं, इसलिए उसे सरकार चलाने पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए, लेकिन समस्याओं को सुलझाने में विफल यह सरकार मीडिया में बने रहने के लिए बिना सबूत के आरोप लगा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें