फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आप' की उम्मीदवार संतोष कोली की मौत

Wed, 07 Aug 2013 01:36 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल की करीबी और आम आदमी पार्टी की नेता संतोष कोली की बुधवार सुबह मौत हो गई। संतोष काफी दिनों से गुड़गांव के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती थी।
विज्ञापन


30 जून की शाम गाज़ियाबाद में संतोष को एक कार ने टक्कर मार दी थी। आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया था कि चुनावी रंजिश में उन पर हमला हुआ था। संतोष कोली दिल्ली के सीमापुरी इलाके से विधानसभा चुनाव लड़ने वाली थीं।

'हादसा नहीं जानलेवा हमला है आप कार्यकर्ता पर'

मंगलवार शाम संतोष का बुखार 108 तक पहुंच गया था और साथ ही बीपी 57/126 पर पहुंच गया था तभी डॉक्टरों ने उनके बचने की उम्मीद छोड़ दी थी।

इससे पहले भी संतोष पर 9 बार हमले हो चुके हैं लेकिन उन्होंने फिर भी भ्रष्टाचार के लिए अपनी जंग लड़नी बंद नहीं की थी।

संतोष आम जनता की भलाई के लिए हमेशा तत्पर तैयार रहती थी। और वर्ष 2002 से वह एक आरटीआई कार्यकर्ता के रूप में भी सक्रिय थी।

संतोष कोली की मौत पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता कुमार विश्वास ने दुख जताते हुए कहा कि इस देश में ईमानदार लोगों को ईमानदारी का यही ईनाम मिलता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें