फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘आप’ ने गडकरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई

Wed, 30 Jan 2013 07:27 PM IST
नागपुर/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
कथित तौर पर आयकर अधिकारी को धमकी देने वाले भाजपा के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके स्थान पर राजनाथ सिंह के भाजपा अध्यक्ष चुने जाने के एक दिन बाद ही गडकरी ने नागपुर एयरपोर्ट पर आयकर अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा था कि जब भाजपा सत्ता में आएगी, तो उन्हें कोई बचा नहीं पाएगा। ‘आप’ सदस्य गिरीश नंदगांवकर ने मंगलवार रात सोनेगांव पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


अपनी कंपनियों पर आयकर विभाग के छापों से तिलमिलाए गडकरी ने कहा था कि जब भाजपा की सरकार बनेगी, तो कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वित्त मंत्री पी चिदंबरम भी उन्हें नहीं बचा पाएंगे। इस बयान पर आयकर विभाग के शीर्ष अधिकारियों ने तीखी आलोचना की थी।

विवाद को बढ़ता देख उन्होंने सफाई दी कि उनके बयान को गलत ढंग से पेश किया गया था। शिकायत दर्ज होने की पुष्टि करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर टीके वाहिले ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह एक गैर संज्ञान मामला है और इसलिए गडकरी के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें