फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या किताब खोलते ही आ जाती है नींद? तो अपनाएं ये तरकीब

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे अक्सर पढ़ाई करते-करते झपकियां लेने लग जाते हैं। देर रात पढ़ाई करनी हो, तब तो मानो कोई सजा ही मिल गई हो। आपके घर में भी बच्चे पढ़ते-पढ़ते सो जाते होंगे और उसके बाद उन्हें मिलती है मां-बाप की डांट....।
विज्ञापन


यकीन कीजिए, ये तस्वीरें वाकई दुर्लभ हैं

लेकिन चीन की इस लड़की ने देर रात पढ़ने की एक अनोखी तरकीब निकाली है।

अनोखी तरकीब

चीन‌ के एक वि‍श्‍वविद्यालय में पढ़ने वाली इस लड़की ने सारी-सारी रात पढ़ने के लि‍ए जो तरकीब नि‍काली है, उसके बारे में आपने सुन जरूर रखा होगा।

डेली मेल के अनुसार, 20 वर्षीय चेन तांग को ऐसा लगने लगा था कि दि‍न का समय उसकी पढ़ाई के लिए पूरा नहीं हो पा रहा है। ऐसे में उसके पास रात में पढ़ाई करना ही एकमात्र उपाय रह गया था।

रोमांच के लिए पेड़ पर कर रहे थे सेक्स, पड़े लेने के देने

इसलि‍ए उसने अपनी रूममेट हुआंग लू के साथ मि‍लकर एक तरकीब नि‍काली।

क्‍या है वो...?

फुजि‍आन एग्रीकल्‍चर एंड फोरेस्‍ट्री यूनि‍वर्सि‍टी में पढ़ने वाली इस लड़की ने रातभर जगकर पढ़ाई करने के लि‍ए एक पुराने तरीके को नए ढंग से अपनाया है।

अगर आप ये सोच रहे हैं कि ये रातभर चाय-कॉफी की चुस्‍कि‍यां लेकर या फि‍र कोई नींद न लाने वाली दवा के दम पर रातभर जगती है तो आप गलत हैं। चेन ने इस तरीके को खोजने के लि‍ए काफी रि‍सर्च की है।

'शैतानी संस्कार' के लिए हुआ जानवरों का रेप, हत्या

वो बताती हैं कि इस तरीके से दि‍माग काफी चौकन्‍ना रहता है और नींद भी नहीं आती। चेन की रूममेट ने उसकी एक तस्‍वीर पोस्‍ट की है। जि‍समें उसके सारे बाल एक कपड़े सुखाने वाले हैंगर में फंसाए गए हैं।

चेन अपने बालों को इसी तरह इस हैंगर में फंसा लेती है। ताकि जब वो झपकी ले तो उसके बाल खींचे और वो जग जाए।

मजेदार है ये

चेन बताती हैं कि रातभर अकेले बैठकर पढ़ाई करना काफी उबाऊ होता है। लेकि‍न इस तरह से पढ़ाई करना उनके लि‍ए एक नया अनुभव है और वो इससे बहुत खुश हैं।

कुछ और भी रहे हैं उदाहरण

आपको पता है अरस्‍तू कैसे पढ़ाई कि‍या करते थे...उनकी भी पढ़ाई का तरीका बेहद अनूठा था। वो जहां पढ़ते थे वहीं पास में एक पानी से भरी बाल्‍टी रख लि‍या करते थे औ हाथ में कोई भारी चीज।

यहां एक संभालनी मुश्किल है, इनकी हैं 39 बीवियां

पढ़ने के दौरान अगर उन्‍हें झपकी आ जाती थी तो वो वजन बाल्‍टी में गि‍र जाता था और उनकी नींद खुल जाती थी।

विज्ञापन

है दूसरे उदाहरण भी

चेन बताती हैं कि जि‍स दौरान वो पढ़ाई ये तरकीब खोज रही थीं उन्‍हें कुछ क्रूर उदाहरण भी मि‍ले। जि‍नें से एक में एक स्‍टूडेंट पढ़ाई के दौरान खुद को सुई चुभाता रहता था, ताकि उसका दि‍माग जगा रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें