फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां भी AAP ने BJP-कांग्रेस को पछाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
अभी कुछ महीने पहले ही राजनीति के मैदान में बैटिंग करने उतरी आम आदमी पार्टी ने माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर प्रशंसकों के मामले में व्यापक जनाधार रखने वाले देश के दो प्रमुख राजनीतिक दलों भाजपा और कांग्रेस को बहुत पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


भ्रष्टाचार और जनलोकपाल के लिए सोशल मीडिया में जोरदार अभियान चलाने वाली 'आप' ने एक साल के अंदर ही यह उपलब्धि हासिल की है।

सोमवार शाम तक ट्विटर पर 'आप' के 4,73,364 फॉलोवर हैं। आम आदमी पार्टी कुल 390 लोगों और संगठनों को फॉलो करती है। इनमें भाजपा, रतन टाटा, जनरल वीके सिंह, आमिर खान, मेधा पाटकर आदि शामिल हैं।

किसी को भी फॉलो नहीं करती बीजेपी, कांग्रेस

फॉलोवर्स के मामले में भारतीय जनता पार्टी दूसरे नंबर पर है। ट्विटर पर भाजपा के 3,39,865 फॉलोवर हैं। आम आदमी पार्टी के विपरीत भाजपा किसी को भी फॉलो नहीं करती है।

ट्विटर की रंगीन दुनिया में बहुत देरी से एंट्री करने वाली कांग्रेस पार्टी फॉलोवर्स की जंग में तीसरे नंबर पर है। कांग्रेस के ट्विटर अकाउंट आईएनसी इंडिया के 89,500 फॉलोवर हैं। भाजपा की तरह ही कांग्रेस भी किसी संगठन या व्यक्ति को फॉलो नहीं करती।

जनता के साथ सीधे संवाद का एक सशक्त माध्यम बन चुके ट्विटर पर कुछ अन्य प्रमुख दल भी सक्रिय हैं।

तेलगूदेशम पार्टी के 9,263 फॉलोवर, राष्ट्रवाटी कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट एनसीपी स्पीक्स के 9,445 फॉलोवर, शिवसेना के 4,579, तृणमूल कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट एआईटीसी के 4,208 फॉलोवर और डीएमके के 1427 फॉलोवर हैं।

ट्विटर पर भी केजरीवाल बेहद लोकप्रिय

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ट्विटर पर बेहद लोकप्रिय हैं। ट्विटर पर केजरीवाल के 13,5,305 फॉलोवर हैं।

त्वरित टिप्पणी के लिए अक्सर इस माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट का सहारा लेने वाले अरविंद केजरीवाल ने अब तक 2,438 ट्वीट किए हैं। केजरीवाल कुल 70 लोगों और संगठनों को फॉलो करते हैं।

इनमें मुख्य विपक्षी दल भाजपा भी शामिल है। केजरीवाल कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट को फॉलो नहीं करते। हालांकि वह कांग्रेस के प्रमुख नेताओं दिग्विजय सिंह और शशि थरुर को फॉलो करते हैं।
विज्ञापन

ट्वीट करने में 'आप' पहले पायदान पर

ट्वीट करने के मामले में भी 'आप' पहले पायदान पर है, वहीं टीडीपी दूसरे नंबर पर है। प्रमुख राजनीतिक दल और उनके ट्वीट इस प्रकार हैं।

पार्टी---ट्वीट्स
आप---11,458
टीडीपी---11,134
टीएमसी---5,725
भाजपा---2,548
कांग्रेस---1030
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें