फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी से मिले आमिर, जानिए क्या हुई बातचीत

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म अभिनेता आमिर खान ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात पर देश के सामाजिक मसलों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने हालांकि मुलाकात को औपचारिक करार दिया है।
विज्ञापन


अपने टीवी कार्यक्रम ‘सत्यमेव जयते’ पर जनता के सामने रखी गई समस्याओं पर आमिर ने प्रधानमंत्री के साथ विशेष बातचीत की। 49 वर्षीय अभिनेता ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें उनके द्वारा सार्वजनिक की गई इन समस्याओं पर ध्यान देने का आश्वासन दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

सत्यमेव जयते पर हुई बात

आमिर ने ट्वीटर पर कहा कि ‘सत्यमेव जयते’ में विभिन्न मसलों पर वोट फार चेंज के तहत चलाए गए अभियान को समूचे देश से मिले अपार जनसमर्थन के बारे में मैंने प्रधानमंत्री जी को जानकारी दी।

उन्होंने मुझे इन सभी मसलों पर ध्यान देने का आश्वासन दिया है। वोट फार चेंज एपिसोड पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रसारित किया गया। जिसमें देश में राजनीति के हो रहे अपराधीकरण पर फोकस किया गया और मतदाताओं से इस बार बदलाव के लिए वोट करने की अपील की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें