फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाम आम आदमी पार्टी, आधे उम्मीदवार करोड़पति!

विज्ञापन
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने से पहले मतदाताओं को यह भरोसा दिलाया कि यह चुनाव उनकी पार्टी नहीं, बल्कि आम जनता लड़ रही है और वो खुद भी बेहद आम लोग हैं।
विज्ञापन


जनता ने ऐतबार दिखाया और पहले ही चुनावों में केजरीवाल कमाल कर गए। लेकिन खुद को दूसरों से अलग बेहद आम बताने वाली इस पार्टी के ज्यादातर उम्मीदवारों की बात करें, तो वित्तीय रूप से वो आम नहीं जान पड़ते।

200 में से 86 करोड़पति

लोकसभा चुनावों के शुरुआती पांच चरणों में आम आदमी पार्टी के टिकट चुनाव लड़ने वाले 200 नेताओं में से 86 ने एक करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा किया है। एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक राइट्स की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

इस फेह‌रिस्त में सबसे ऊपर आम आदमी पार्टी के बंगलौर सेंट्रल से मैदान में उतरे उम्मीदवार और दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के पूर्व सीएफओ वी बालाकृष्‍णन शामिल हैं। उनके पास करीब 189 करोड़ रुपए की जायदाद है।

AAP के खजाने में सिर्फ 25 करोड़

इसकी तुलना में पार्टी के खजाने में केवल 25 करोड़ रुपए हैं और चुनावों में अपने करीब 400 उम्मीदवारों को वित्तीय रूप से सपोर्ट करने के लिए उसे एड़ी-चोटी का पसीना बहाना पड़ रहा है।

इस सूची में महाराष्ट्र से मैदान में उतरीं अंजलि दमानिया (19 करोड़ रुपए), रिटायर्ड जनरल (13 करोड़ रुपए), एक्टर और एक्टिविस्ट गुल पनाग (12 करोड़ रुपए) भी शामिल हैं।
विज्ञापन

सारे पत्रकार उम्मीदवार करोड़पति

आम आदमी पार्टी की ओर से चुनावी मैदान में उतारे गए सभी पत्रकार भी करोड़पति उम्मीदवारों की सूची में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। इनमें गाजियाबाद से मैदान में उतरीं स्टार न्यूज की पूर्व एंकर शाजिया इल्मी (30 करोड़ रुपए), अनीता प्रताप (20 करोड़ रुपए), आशुतोष (8 करोड़ रुपए), आशीष खेतान (1 करोड़ रुपए) और जरनैल सिंह (1 करोड़ रुपए) है।

पार्टी के चाणक्य कहे जाने वाले योगेंद्र यादव की संपत्ति 2 करोड़ रुपए बताई गई है। वो गुड़गांव से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके सामने हैं भाजपा के राव इंद्रजीत सिंह, जो हाल तक कांग्रेस में थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें