बेंगलूरु के बाउरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल में बच्चा चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज के सहारे इस बात का खुलासा हुआ कि एक अज्ञात महिला ने तीन दिन पहले पैदा हुआ बच्चा बीते रविवार को चुरा लिया।
महिला ने बुर्के की मदद से अपना चेहरा ढंका हुआ था। कडूगोडी की रहने वाली फरीदा ने बीते 1 अक्टूबर को लड़के को जन्म दिया।
जन्म के बाद बच्चे को एनआईसीयू वार्ड में रखा गया था और हर दो घंटे पर फरीदा के पास उसे स्तनपान कराने के लिए लाया जाता था। रविवार को भी बच्चे को स्तनपान के लिए फरीदा के पास लाया गया।