फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OMG: सिर्फ एक चूहे की वजह से ही मर गया बाघ

Sun, 12 Apr 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय वन मंत्री प्रकाश जावडेकर रविवार को उदयपुर के जिस बायोलॉजिकल पार्क का उद्घाटन करने वाले हैं, वहां का एकमात्र बाघ चूहों से मिली बीमारी के कारण शनिवार को मर गया। चूहों की यह बीमारी यहां कुछ और जानवरों को भी होने की आशंका है।
विज्ञापन


अब पार्क प्रशासन चूहों के आतंक से निजात पाने के लिए आदिवासी कथोड़ी जाति की मदद ले रहा है। जानकारी के अनुसार उदयपुर में बायोलॉजिकल पार्क विकसित करने के लिए बंगलूरू से बाघ को यहां लाया गया था। यह बाघ ही इस पार्क का मुख्य आकर्षण था।

लाने के कुछ समय बाद बाघ बीमार हो गया और जांच में पता चला कि बाघ को पार्क में रहने वाले चूहों से लैकटोपायरेसिस नामक बीमारी लग गई है। चिकित्सकों ने काफी प्रयास किए, लेकिन शनिवार को इस बाघ की मौत हो गई। अब प्रशासन अन्य जानवरों की भी जांच में जुट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें