फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में मिला 'दीन मोहम्मद अकबर' लिखा सिक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
सरुरपुर गांव की पट्टी धीराण में नवनिर्माणाधीन मंदिर में शिवलिंग की खुदाई के दौरान मुगलकालीन मुद्रा निकली है। सरूरपुर गांव यूपी के बागपत में है। मुगलकालीन मुद्रा मिलने की खबर थोड़ी ही देर में जंगल में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन


इस मुद्रा को देखने के लिए गांव के अलावा आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ लग गई। इतिहासकार अमित राय जैन ने मुगलकालीन मुद्रा मिलने की पुष्टि की है।

सरुरपुर गांव में पिछले कई माह से प्राचीन शिव मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। मंदिर में स्थित शिवलिंग की खुदाई के दौरान मुगलकालीन मुद्रा मिली है।
विज्ञापन

आसपास के गांव के लोग पहुंचे मौके पर

मुगलकालीन मुद्रा की खबर मिलते ही आसपास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। गांव के सुभाष नैन, चंद्रपाल, सुरेंद्र, जितेंद्र ने बताया कि खुदाई के दौरान अजीब सा सिक्का निकला था, जिससे देखने के लिए मंदिर में लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है।

इतिहासकार अमित राय जैन का कहना है मंदिर में खुदाई के दौरान निकली मुद्रा 15वीं शताब्दी की मुगलकालीन है। मुद्रा पर दीन मोहम्मद अकबर अंकित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें