फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमला कर 90 ईसाइयों को उठा ले गया आईएस

Wed, 25 Feb 2015 09:36 AM IST
अमर उजाला नेटवर्क/सीरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने सीरिया के ईसाई गांवों में धावा बोलकर कम से कम 90 लोगों को अगवा कर लिया है। इसमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। सोमवार तड़के हैस्साकेन प्रांत के पूर्वोत्तर गांवों में आतंकियों के कहर से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


ब्रिटेन स्थित सीरियन अब्जर्वेट्री फार ह्यूमन राइट के मुताबिक, सोमवार को आईएस की ओर से किए गए हमले में तेल हमार नगर के पास खाबुर नदी से सटे अल्पसंख्यक ईसाई समुदाय के लोगों में आतंक का माहौल है। बताया जाता है कि सदियों से यहां ईसाई समुदाय के लोग रह रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, आतंकियों ने हैस्साकेस प्रांत की राजधानी कामिश्ली से करीब 80 किमी दूर स्थित तल शमीराम गांव के सबसे ज्यादा लोगों को बंधक बनाया है। इसके बाद बंधक बनाए गए सबसे अधिक लोग तल हरमुज गांव के हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मानवाधिकार निगरानी समूह ने कहा कि रविवार को सीरियाई कुर्द की ओर से पूर्वोत्तर में ईराकी सीमा करीब हमले से आईएस को मुंह की खानी पड़ी थी। इसी के जवाब में आईएस का यह हमला देखने को मिला है।

खबरों के मुताबिक यह हमला सुबह करीब पांच बजे किया गया। ए डिमांड फॉर एक्शन नामक समूह के संस्थापक नूरी किनो ने बताया कि अगवा किए गए लोगों की संख्या 70 से 100 के बीच है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें