पाकिस्तान की सरपरस्ती में फल फूल रहे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के खिलाफ भारतीय एजेंसियों को कई नए सूबत हाथ लगे हैं। पाक से सौपें जाने वाले ताजा डोजियर में भारत ने दाऊद की नौ नई संपत्तियों का ब्यौरा दिया है।
इनमें से एक संपत्ति दाऊद ने पाक की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टों के बेटे बिलावल भुट्टों की कोठी के पास 2013 में ही खरीदी है। इसके अलावा भारत ने दाऊद की पत्नी के नाम कराची की एक संपत्ति का टेलीफोन बिल हासिल किया है।
यह फोन दाऊद की पत्नी मेहजबीन शेख के नाम है। उच्चपस्थ सरकारी सूत्रों के मुताबिक भारत सिर्फ कराची शहर में दाऊद के छह पते डोजियर में शामिल कर रहा है।
रिश्तेदारी का भी दिया है ब्योरा
इनमें से कुछ पते हैं- मोईन पैलेस, अबदुल्ला शाह गाजी, दरगाह रोड,
क्लिफ्टन, कराची। 6/ए, खैबर तंजीन, फेज-5, डिफेंस हाउस एरिया, कराची।
आईएसआई सेफ हाउस, मरगबा रोड, कराची। पी-6/2, गली नंबर- 22, मकान नंबर- 29,
इस्लामाबाद।
सूत्रों के मुताबिक डोजियर में दाऊद के बेटे और बेटी का और पाकिस्तान में उनकी रिश्तेदारी का पूरा ब्यौरा दिया है। इसके अलावा दाऊद
के हाल के फोटो में डोजियर में शामिल किए गए हैं।
साथ ही आईपीएल क्रिकेट
मैच फिक्सिंग में डी-कंपनी की बातचीत और कुछ भारतीय व्यवसाइयों के साथ दुबई
और अन्य देशों में सांठगांठ का सविस्तार ब्यौरा शामिल किया गया है।
सूत्रों के मुताबिक यह पहली बार नहीं कि भारत पाकिस्तान को दाऊद संबंधी
जानकारी देगा।