फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारथी बाबा पर चौथा केस, यौन उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सारथी बाबा उर्फ संतोष राउल पर यौन उत्पीड़न का एक नया मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि केंद्रपाड़ा जिला स्थित आश्रम में उस समय राउल के साथ रहने वाली महिला की शिकायत पर शुक्रवार को नई एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह अविवाहित महिला अपनी मां के साथ दूसरी बार पुलिस मुख्यालय शिकायत दर्ज करवाने आई थी। इससे पहले तीन महिलाओं ने भी राउल पर आपराधिक मामले दर्ज करवाए थे।

लोगों को ठगने, धोखाधड़ी और जालसाजी के कई मामलों में राउल अभी चौद्वार सर्कल जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई थी 10 घंटे पूछताछ

राउल के दत्तक पुत्र सत्यम को बुधवार को गिरफ्तार किया गया था और क्राइम ब्रांच पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। शुक्रवार को उससे लगभग 10 घंटे पूछताछ की गई।

अदालत ने क्राइम ब्रांच पुलिस को पूछताछ के लिए तीन दिन की अनुमति दी है। बाप-बेटे द्वारा आर्थिक अपराधों के आरोपों को स्थापित करने के लिए पूछताछ करना आवश्यक था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें