फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दिन में 7 बलात्कार, दहला दिल्ली-एनसीआर

Thu, 07 Mar 2013 01:15 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला दिवस से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में रेप के आठ मामले सामने आए हैं। इनमें से सात मामले राजधानी में ही दर्ज किए गए।
विज्ञापन


दिल्ली गैंगेरप के बाद महिलाओं की सुरक्षा का दावा खोखला साबित हो रहा है। बुधवार को सामने आए अधिकांश मामलों ने आरोपियों ने पीड़ित को अगवा कर रेप किया।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पिछले दिनों सरकार ने एक अध्यादेश लागू कर दिया है। अध्यादेश की जगह अब सरकार बिल लाने की तैयारी कर रही है। बिल का मसौदा आज कैबिनेट के सामने पेश किए जाने की संभावना है।

हालांकि महिला सुरक्षा बिल और महिला दिवस की तैयारियों में जुटी सरकार रेप की घटनाएं रोक पाएगी या नहीं, ये सवाल लगातार पूछा जा रहा है।

केस-1 कार में गैंगरेप
राजधानी दिल्ली के वेलकम इलाके में मंगलवार रात 25 वर्षीय महिला से चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला मूलतः बिहार की रहने वाली है।

पति से विवाद के चलते चार महीने से वह भजनपुरा में किराए पर रह रही थी। मंगलवार को गामड़ी गांव के यशदेव ने नौकरी दिलाने के बहाने उसे न्यू जाफराबाद पार्क के पास बुलाया।
विज्ञापन


वहां उसने महिला को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाकर बेहोश कर दिया और काले शीशे लगी कार में ले भागा। कार में यशदेव, विधुर मलिक, देवेंद्र और एक अन्य युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

रात करीब दो बजे उसे न्यू जाफराबाद में एक कूड़ेदान के पास फेंक दिया गया। पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज करके यशदेव को गिरफ्तार कर लिया है।

केस-2 क्लब डांसर से गैंगरेप
दिल्ली के मालवीय नगर इलाके की 20 वर्षीय महिला के साथ मंगलवार को गैंगरेप की वारदात हुई। महिला प्रिया कांप्लेक्स के पास एक क्लब में डांसर है।

युवती का आरोप है कि रात करीब साढ़े बारह बजे जब वह क्लब से बाहर निकली तो दो आरोपियों ने उसका अपहरण कर लिया और कुसुमपुर पहाड़ी स्थित एक कमरे में ले गए।

यहां तीसरा आरोपी मौजूद था। युवती ने जब विरोध किया तो पहले उसकी पिटाई की गई और फिर कपड़े फाड़ दिए गए।

इसके बाद तीनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने युवती को वसंत विहार इलाके में गुरुद्वारे के पास फेंक दिया।

केस-3 मासूम के साथ रेप
आनंद विहार इलाके में बुधवार को 8 साल की मासूम को अगवा करके अज्ञात शख्स ने हवस का शिकार बनाया।

बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं। बुधवार को दोनों काम पर गए थे। बच्ची दो छोटे बहन-भाई के साथ बाहर खेल रही थी।

इस बीच बदमाश उसे अगवा करके ले गया और दुष्कर्म किया। इसके बाद वह बच्ची को घर के पास फेंककर फरार हो गया।

केस-4 चाकू की नोक पर रेप
दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में 16 वर्षीय किशोर ने 14 साल की किशोरी से चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया।

रविवार शाम को अचानक किशोरी गायब हो गई। परिजनों ने गोकुलपुरी थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार सुबह किशोरी घर पहुंच गई।

उसने परिजनों को बताया कि पड़ोसी किशोर उसे वजीराबाद यमुना पुल ले गया, जहां उससे रेप किया गया।

केस-5 चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म
यह घटना अक्तूबर 2012 की है। 12 साल की किशोरी ने पिछले सप्ताह पिता को बताया कि ताऊ के बेटे ने उससे और छोटी बहन के साथ गलत काम किया था।

परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने दोनों बच्चियों का मेडिकल कराने के बाद बुधवार को आरोपी किशोर को दबोच लिया।

केस-6 धमकी देकर छात्रा से दुष्कर्म
रणहौला इलाके में किशोर ने 9वीं कक्षा की छात्रा को शिकार बनाया। आरोपी पीड़िता का पड़ोसी है।

27 फरवरी को वह छात्रा को घुमाने के बहाने गोल मार्केट इलाके में ले गया था। यहां से वह पीड़िता को एक कमरे पर ले गया जहां डरा-धमकाकर उससे रेप किया गया।

मेडिकल में पुष्टि के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को दबोच लिया है।

केस-7 शादी का झांसा देकर रेप
दिल्ली के अमर कॉलोनी थाना इलाके में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किशोरी को शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया था।

पुलिस ने मामला दर्ज करके किशोरी को ढूंढ लिया। किशोरी का आरोप है कि शशि ने झांसी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हो गई है।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

केस-8 रेवाड़ी में गैंगरेप
रेवाड़ी में बुधवार को गैंगरेप का मामला सामने आया। धारुहेड़ा में ग्यारहवीं की छात्रा को गत 23 फरवरी को बदमाशों ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और फिर उसके साथ रेप किया। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़िता की मां के अनुसार उसने पहले मामले को पंचायत स्तर पर सुलझाने का प्रयास किया गया। बाद में न्याय नहीं मिलने पर पुलिस को शिकायत की गई।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित छात्रा 23 फरवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। धारुहेड़ा बस स्टैंड के पास विनय और नरेंद्र नामक युवक उसे बहला फुसलाकर भिवाड़ी स्थित एक रेस्टोरेंट में ले गया।

वहां उसे दोनों ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और दोनों युवकों ने बारी-बारी से छात्रा से दुराचार किया और बाद में फरार हो गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें