ट्यूनीशिया की राजधानी ट्यूनिश में बंधूकधारियों के हमले में सात विदेशी पर्यटकों समेत कम से कम आठ लोग मारे गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि बंदूकधारियों ने एक म्यूज़ियम पर हमला किया। एक स्थानीय रेडियो के अनुसार यूरोपीय देशों के कई पर्यटकों को बंदूकधारियों ने बंधक बना लिया है।
संसद के पास हमला
गोलीबारी की घटना मध्य ट्यूनिश के संसद भवन के पास बार्डो म्यूज़ियम में हुई। हमले के समय सांसद आतंकवाद निरोधी विधेयक पर चर्चा कर रहे थे। संसद को अब खाली करा दिया गया है।
ट्यूनीशिया के गृह मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि म्यूज़ियम के अंदर घुसे दो चरमपंथियों को सुरक्षा बलों ने घेरा हुआ है। कुछ बंधकों को मुक्त करा लिया गया है, लेकिन कुछ विदेशी सैलानी अब भी बंधक है।