फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमटीएस ने पेश किया एनिवर्सरी ऑफर

विज्ञापन
विज्ञापन
एमटीएस ब्रांड के तहत देश में दूरसंचार सेवाएं देने वाली टेलीकॉम कंपनी सिस्तेमा श्याम  टेलीसर्विसेज लि. (एसएसटीएल) ने देश में अपने छह साल पूरे होने के अवसर पर अपने ग्राहकों को कई तरह के ऑफर देने की पेशकश की है।
विज्ञापन


वॉयस सेवाओं पर दिए जा रहे एक ऑफरों के तहत ग्राहक 87 रुपये के रीचार्ज पर फुल टॉक टाइम व 500 एमबी डेटा पा सकेंगे। इसके अलावा एमटीएस से एमटीएस नंबर पर एक हजार मिनट की लोकल कॉल की सुविधा भी मुफ्त दी जा रही है। कंपनी ग्राहकों को एक माह के लिए वैल्यू एडेड सर्विस (वैस) का मुफ्त पैकेज भी दे रही है। इसके तहत एक फ्री सीआरबीटी, म्यूजिक अनलिमिटेड सब्सक्रिप्शन और हेल्थ टिप्स सर्विस दी जा रही है।

कंपनी के मुताबिक एनिवर्सरी ऑफर के तहत 87 रुपये के स्पेशल रिचार्ज वाउचर पूरे मार्च महीने के दौरान उपलब्ध रहेंगे। यह वाउचर देश के 9 टेलीकॉम सर्किलों में कंपनी के 1.20 लाख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्राहक कंपनी की वेबसाइट से ऑनलाइन रिचार्ज करा कर भी इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें