डीएमडीके के आठ असंतुष्ट विधायकों ने तमिलनाडु विधानसभा से रविवार को इस्तीफा दे दिया। इसके बाद पार्टी नेता विजयकांत से सदन में नेता प्रतिपक्ष का ओहदा छिन गया। विधानसभा अध्यक्ष पी धनापाल ने विधायकों का इस्तीफा स्वीकार कर विजयकांत के नेता प्रतिपक्ष का पद खोने की घोषणा की।
सदन में उनकी पार्टी के विधायकों की संख्या 28 से घटकर 20 हो गई है। विधानसभा अध्यक्ष सचिवालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि विधानसभा के नियमों के तहत डीएमडीके के संस्थापक विजयकांत विपक्ष नेता के रूप में आवश्यक योग्यता को पूरा नहीं कर सकते हैं।
इसके आगे सदन में किसी भी दल के पास इस पद के लिए 24 सदस्य नहीं हैं, इसलिए किसी को भी यह पद नहीं दिया जा सकता। 234 सदस्यों वाली विधानसभा में डीएमके के 23 विधायक हैं।