फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन होगा सीबीआई का नया मुखिया? ये नाम हैं चर्चा में

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार शाम को सीबीआई के नए डायरेक्टर की नियुक्ति को लेकर मीटिंग होनी है। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारत के मुख्य न्यायाधीश एचएल दत्तु और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे।
विज्ञापन


यह मीटिंग प्रधानमंत्री के ऑफिशियल रेसिडेंस (7, रेस कोर्स रोड) पर होने की संभावना है। आपको बता दें कि मंगलवार को ही सीबीआई चीफ रंजीत सिन्हा अपने पद से रिटायर हो रहे हैं।

सीबीआई अधिकारियों के अनुसार, जब तक नए सीबीआई चीफ चार्ज नहीं संभालते हैं, तब तक स्पेशल डायरेक्टर अनिल सिन्हा इसके अन्तरिम प्रमुख की भूमिका में रहेंगे।

ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर अब नया सीबीआई डायरेक्टर कौन होगा। आपको बता दें कि सीबीआई के डायरेक्टर बनने की रेस में फिलहाल 8 लोगों के नाम सामने आए हैं। माना जा रहा है कि इनमें से किसी को सीबीआई के डायरेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ आईपीएस अधिकारी हैं दौड़ में

सीबीआई डायरेक्टर बनने की रेस में सबसे पहला नाम है प्रकाश मिश्रा का। प्रकाश मिश्रा गृह मंत्रालय में आन्तरिक सुरक्षा के विशेष सचिव हैं, जो ओडिशा कैडर से 1977 बैच के अधिकारी हैं। इनके अलावा इस रेस में महाराष्ट्र के डीजीपी संजीव दयाल भी हैं, जो महाराष्ट्र कैडर से 1977 बैच के अधिकारी हैं।

इनके अलावा हरियाणा कैडर से 1979 बैच के अधिकारी शरद कुमार को भी सीबीआई डायरेक्टर नियुक्त किया जा सकता है, जो नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के डीजीपी हैं। राजस्थान के डीजीपी ओमेन्द्र भारद्वाज को भी इस पद के लिए चुने जाने पर विचार किया जा सकता है, जो राजस्थान कैडर से 1977 बैच के अधिकारी हैं।

इनके अलावा सीबीआई के स्पेशल डायरेक्टर अनिल सिन्हा को भी सीबीआई का नया चीफ नियुक्त किया जा सकता है। अनिल सिन्हा बिहार कैडर से 1979 बैच के अधिकारी हैं। वहीं दूसरी ओर, बिहार कैडर से 1979 बैच के ही अभयानन्द को भी इस पद के लिए चुना जा सकता है, जो इस समय बिहार में होम गार्ड्स के डीजी के पद पर नियुक्त हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें