फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाय पिलाने में भेदभाव, 6 गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चेन्नई स्थित धर्मपुरी पुलिस स्टेशन थाने के अंतर्गत पुलिस कार्रवाई के तहत छह लोगों को चाय पिलाने के दौरान लोगों के साथ भेदभाव बरतने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। धर्मपुरी ने ऐसे ही छह चाय बेचने वालों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक धर्मपुरी पुलिस के मुताबिक यहां पर दलितों को चाय पिलाने को लेकर भेदभाव किया जाता था। भेदभाव के तहत यहां चाय पीने आने वाले दलितों को अलग गिलास में चाय परोसी जाती थी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक कुल गिरफ्तार किए गए लोगों छह शामिल हैं जिनमें दो महिलाएं भी हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय जी.शिवालीनगम और 30 वर्षीय शांति को धर्मपुरी स्थित छोटे से कस्बे पेन्नागाराम से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


यह कस्बा चेन्नई से 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके अलावा दूसरी जगहों पर मारे गए छापों में 50 वर्षीय एस.सिद्घायन, एस. मुरूर्गसेन, 61 वर्षीय वी.वीराभद्रन और सी.देवकी(49) को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

दो गिलास कुप्रथा चल रही है यहां

गौरतलब है कि यहां पर कई गांवों में चाय की दुकानों पर 'दो गिलास' प्रथा चालू है। यह 'दो गिलास' प्रथा पूरी तरह से दलितों के साथ भेदभाव को बढ़ावा देती है। इस प्रथा के तहत दलितों ग्राहकों को दूसरे गिलास में चाय परोसी जाती है।

छूआछूत मिटाओ फ्रंट के नेता डी चेल्‍लाकान्‍नू का कहना है कि इस तरह का व्यवहार बहुत सी दुकानों पर दलितों के साथ किया जा रहा है। चेल्लाकान्‍नू के मुताबिक दलित ग्राहकों को दूसरे गिलास में चाय परोसी जाती है।

इसके बाद दलित ग्राहकों को चाय ‌का गिलास धोना भी पड़ता है। वहीं कुछ दुकानों पर दलितों को डिस्पोजल गिलास में चाय दी जाती है। वहीं दूसरी जाति के लोगों को चांदी के गिलास में चाय दी जाती है।

तमिलनाडु के कई जिलों में इस तरह के प्रथाओं को अंजाम दिया जा रहा है। मदुरै और धर्मपुरी जिले इस तरह की कुप्रथाओं के बदनाम हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें