फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी का कड़ा रुख, सीमा से भागे चीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीमा विवाद पर दो टूक बातचीत के बाद लद्दाख के चुमार में चार दिनों से जमे चीनी सैनिक देर रात भारतीय इलाके से लौटने लगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भारतीय इलाके में घुसे करीब 600 चीनी सैनिकों ने बृहस्पतिवार रात करीब 9.45 लौटना शुरू किया। चीनी सैनिकों की घुसपैठ के कारण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे भारतीय जवान भी पीछे हटने लगे हैं।

सूत्रों ने बताया कि हालांकि स्थिति पर नजर रखी जा रही है क्योंकि चीनी सैनिकों ने एलएसी के करीब ही अपना कैंप बना रखा है। स्थिति की शुक्रवार को समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन


इससे पहले भारतीय इलाके में घुसे चीन के पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के सैनिकों बृहस्पतिवार को ही अपनी मौजूदगी और मजबूत करते हुए चुमार सेक्टर की तीन जगहों पर जम गए थे। उन्होंने इलाका खाली करने से इनकार कर दिया था।

इतना ही नहीं, चीन के हेलीकॉप्टरों को इलाके में जवानों के लिए खाने के पैकेट गिराते हुए देखा गया। दरअसल, चीनी सीमा में सड़क बना रहे मजदूर रविवार को भारतीय सीमा में घुस आए थे और निर्माण कार्य करने लगे थे।

इस पर भारतीय सेना ने आपत्ति की थी, लेकिन चीनी मजदूरों ने कहा था कि उन्हें तिबले तक सड़क बनाने का निर्देश है। तिबले भारतीय इलाके में एलएसी से पांच किमी अंदर है।
विज्ञापन

भारतीय सेना भी पीछे हटी

सेना ने चीनी मजदूरों से कहा था कि वे इलाका खाली कर दें वरना उनको भारतीय सीमा में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसके बाद रविवार रात को ही पीएलए के करीब 300 सैनिकों ने 100 भारतीय जवानों को घेर लिया और उसके बाद दोनों देशों की सेना आमने-सामने आ गई थी।

चुमार लेह से करीब 300 किमी उत्तर-पूर्व में हिमाचल प्रदेश की सीमा पर स्थित है। चीनी सेना पिछले कुछ समय से इस इलाके में ऊंचाई पर मौजूद भारतीय सेना को लगातार हटाने की मांग कर रही है।

डेमचक में स्थिति जस की तस
चुमार से करीब आठ किमी दूर डेमचक इलाके में चीनी खानाबदोश जाति ‘रेबोस’ के घुसने और भारतीय क्षेत्र में चल रहे नहर निर्माण कार्य को रुकवाने की कोशिश के कारण बनी तनाव की स्थिति जस की तस है।

सूत्रों के मुताबिक चीनी सेना के सहयोग से उसके नागरिक भारतीय इलाके में करीब 500 मीटर तक अंदर आ गए हैं। वे मनरेगा के तहत बन रही नहर के काम को रुकवाने के लिए डेरा डाले हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें