तारों और ग्रहों को देखने का शौक रखते हैं, तो बुधवार से आसमान में परेड कर रहे पांच ग्रहों को देखना न भूलें।
बुधवार से ग्रहों की शुरू हो रही यह परेड करीब एक दशक में पहली बार हो रही है, जिसमें पांच ग्रह एक के बाद एक आसमान में नजर आएंगे।
यह नजारा 20 जनवरी से 20 फरवरी तक हर दिन नजर आएगा। इस दौरान बुध, शुक्र, मंगल, शनि और बृहस्पति जैसे ग्रहों को बिना टेलीस्कोप के देखना संभव होगा।