फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया की 400 एयर हॉस्टेस 'फरार'

Fri, 19 Jul 2013 02:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया की 400 एयर हॉस्टेस फरार हैं। ये सभी पिछले दो साल से छुट्टी पर गई हैं लेकिन उनमें से किसी ने लौटकर नौकरी ज्वॉइन नहीं की।
विज्ञापन


एयर इंडिया ने अपने 3600 केबिन क्रू की सदस्यों में से 400 एयर हॉस्टेस को फरार घोषित कर दिया है। यह उन एयर हॉस्टेस को बर्खास्त करने की दिशा में कदम माना जा रहा है जो निर्धारित अवकाश समय के बाद भी अपने काम पर नहीं लौटी हैं।

टीओआई में छपी खबर के अनुसार, 400 फरार एयर हॉस्टेस में लगभग 300 सिर्फ दिल्ली की रहने वाली हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, अगर कंपनी अनिश्चितता के दौर से गुजर रही हो और वेतन अनियमित हो तो उन्हें जरूर दूसरी कंपनी ज्वॉइन करनी चाहिए। अगर वे दूसरी कंपनी ज्वॉइन करती हैं तो उन्हें यहां से त्याग पत्र दे देना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कंपनी को आधिकारिक तौर पर उनके बारे में कोई सूचना नहीं है। 44 फरार एयर हॉस्टेस की जांच जल्द ही पूरी होने वाली है। हम कई एयर हॉस्टेस को सेवा मुक्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें