फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी केस में प्रीति जिंटा को बड़ा झटका

विज्ञापन
विज्ञापन
उद्योगपति नेस वाडिया पर अभिनेत्री प्रीति जिंटा द्वारा लगाए गए छेड़खानी और गाली गलौज के मामले में चार और गवाहों ने उस दिन किसी नोंकझोंक से इनकार किया है।
विज्ञापन


गत 30 मई को आईपीएल के एक मैच के दौरान प्रीति जिंटा ने नेस वाडिया पर आरोप लगाए थे। हालांकि नेस द्वारा दी गई गवाहों की सूची में चार ने उस दिन किसी बहस से ही इनकार कर दिया है।

घटना वाले दिन स्टेडियम में मौजूद रहने वाले रुस्तम लायर, उनकी पत्नी गिया लायर, निकोलस चेन और सुमित्रा श्रीवास्तव ने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में अपना बयान दर्ज करवाया।
विज्ञापन

विज्ञापन

नहीं हुई आरोपों की पुष्ट‌ि

इनमें से किसी ने भी वाडिया पर प्रीति जिंटा द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं की। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ कारपोरेट प्रोफेशनल लायर ने अपनी गवाही दी कि मैच के दौरान नेस प्रीति के पास गए थे और थोड़ी बातचीत की थी।

उसके बाद उन्होंने देखा कि नेस चले गए। वे लोग स्टेडियम में शोर के चलते दोनों के बीच हुई बातचीत को नहीं सुन पाए। इस बातचीत के बाद नेस या प्रीति कोई भी अपसेट नहीं था और दोनों आगे भी मैच देखते रहे।

उद्योगपति निकोलस ने दावा किया है कि बातचीत के दौरान उन्होंने कभी ऐसा न देखा न सुना की नेस प्रीति को गाली दे रहे हैं या हाथ पकड़ रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें