फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव छोड़कर सबसे ज्यादा लोग बस रहे हैं इस राज्य में

विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ष 2001 में देश की शहरी आबादी कुल आबादी की 27.8 प्रतिशत थी, जो 2011 में बढ़कर 31.1 प्रतिशत हो गई है। इसमें 3.3 प्रतिशत बढोत्तरी हुई है। इस अवधि में देश के शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की संख्या में 9 करोड़ से अधिक बढोत्तरी हुई है। चार दक्षिणी राज्यों और छह संघशासित प्रदेशों, गुजरात, गोवा, हरियाणा, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा में शहरीकरण बढ़ा है।
विज्ञापन


केन्द्रीय शहरी आवास और गरीबी उपशमन मंत्री एम. वैंकेया नायडू ने लोकसभा में बी. अमूलू, सजंय हरिबाबू जाधव और डी.के. सुरेश के एक गैर तारांकित प्रश्न के सवाल में देश में शहरीकरण से जुड़ी जानकारी दी।

विज्ञापन

केरल की आबादी में 21 फीसदी की बढ़ोतरी

नायडू ने जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिणी राज्यों में शहरी आबादी में केरल में 21.7 प्रतिशत, अविभाजित आन्ध्रप्रदेश में 6.1 प्रतिशत, कर्नाटक में 4.7 प्रतिशत और तमिलनाडु में 4.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

केन्द्र शासित प्रदेशों में शहरी आबादी में दमन और दीव में 39 प्रतिशत, लक्षद्वीप में 33.6 प्रतिशत, दादरा और नगर हवेली 23.8 प्रतिशत, चंडीगढ़ में 7.5 प्रतिशत, दिल्ली 4.3 प्रतिशत, और पुड्डुचेरी में 1.7 प्रतिशत बढोत्तरी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें