फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में सै़कड़ों आतंकी हिंसा की ताक में

Wed, 03 Jul 2013 01:03 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
गृह मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी समूह नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ करने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। साथ ही हिंसा फैलाने की फिराक में सीमा पार के तकरीबन 300 आतंकी जम्मू-कश्मीर में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को सलाहकारी समिति की बैठक में मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर स्थित आतंकी समूह नियंत्रण रेखा के उस पार से लाए गए हथियार और विस्फोटकों की तस्करी कर रहे हैं और घुसपैठ के जरिये राज्य में हिंसा फैलाने की कोशिशों में लगे हुए हैं।

मंत्रालय के मुताबिक, ‘2011 में 247 के मुकाबले 2012 में 264 आतंकियों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ का प्रयास किया।

यही नहीं 2011 में 52 के मुकाबले 2012 में 121 आतंकी जम्मू-कश्मीर में घुसने में सफल रहे थे।’ हालांकि मंत्रालय के अनुसार राज्य में इस समय 250 से 300 आतंकी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें