पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में इस समय लश्कर-ए-ताइबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों के 300 आतंकवादियों का जमावड़ा है। हथियारों से लैस ये आतंकी भारत में घुसपैठ करने की फिराक में हैं।
सरकारी सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार स्तर की बातचीत के लिए भारत ने जो डोजियर तैयार किए थे, उनमें से एक के अनुसार पीओके में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और सेना की मदद से 17 आतंकी शिविर चल रहे हैं।
देश की खुफिया एजेंसियों के पास इस बारे में विस्तृत जानकारी है कि ये शिविर हिजबुल मुजाहिदीन, लश्कर-ए-ताइबा, जैश-ए-मोहम्मद और कुछ अन्य आतंकी संगठनों द्वारा चलाए जा रहे हैं।