फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन जुड़वां बच्चियों के बाप का धर्म संकट जानकर रो पड़ेंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा में एक पिता धर्मसंकट से जूझ रहा है। वह अपनी 3 साल की जुड़वा बेटियों को लीवर डोनेट करने जा रहा है, लेकिन दिक्कत की बात यह है कि वह किसी एक की जान ही बचा सकता है।
विज्ञापन


इसलिए परिवार ने अब सोशल मीडिया का सहारा लेने की निर्णय लिया है, ताकि दूसरी बेटी की जान बचाने के लिए एक लीवर डोनेट करने वाला व्यक्ति ढूंढ़ा जा सके।

माइकल (Michael) और जोहान्ने वेगनर (Johanne Wagner) ने एक इसके लिए एक फंडरेजिंग फेसबुक पेज भी बनाया है, ताकि वह अपनी दोनों बेटियों की जान बचा सके।

हजारों एप्लिकेशन आ चुकी हैं

परिवार के अनुसार अभी तक हजारों लोगों ने लीवर डोनेट करने के लिए एप्लिकेशन भेज दी हैं।

आपको बता दें कि इनके 7 और भी बच्चे हैं और उन्हें यह उम्मीद है कि इस कैंपेन से इस बीमारी और अंगदान को लेकर जागरुकता फैलेगी।

इन बच्चियों का नाम बिन (Binh) और फुओक (Phuoc) है, जिन्हें इस परिवर ने वियतनाम से 2012 में गोद लिया था।
विज्ञापन

एलाजिले सिंड्रोम से है पीड़ित

ये बच्चियां एलाजिले (Alagille) सिंड्रोम से पीड़ित हैं। यह एक तरह की आनुवांशिक विकृति है, जो लीवर समेत कई अंगों को प्रभावित करता है।

परिवार ने अपने गोफंडमी (GoFundMe) पेज पर लिखा है कि बच्चियों के पिता का ब्लड ग्रुप मैच कर गया है, जिसके चलते वह अपनी बच्ची को लीवर का एक पार्ट डोनेट कर सकता है।

उन्होंने लिखा है कि वह अपनी एक बच्ची की जान तो बचा सकते हैं, लेकिन दूसरी बच्ची के लिए कुछ नहीं सकते।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें