फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई गैंगरेप: पांचवा आरोपी भी दिल्ली से गिरफ्तार

Sun, 25 Aug 2013 11:59 AM IST
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मुंबई गैंगरेप के पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पांचवे आरोपी को रविवार को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


मुंबई गैंगरेप का चौथा आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में है। वहीं दो अन्य आरोपियों को कोर्ट ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है। तीसरे आरोपी की उम्र 20-25 साल बताई जा रही है।

इससे पूर्व तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी देर शाम दक्षिणी मुंबई से की गई है। पहले आरोपी चांद सतात शेख उर्फ मोहम्मद अब्दुल को शुक्रवार सवेरे गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन


दूसरा आरोपी विजय जाधव शनिवार सवेरे पकड़ा गया। जबकि तीसरा आरोपी दक्षिणी मुंबई से देर शाम पकड़ा गया।

वह दक्षिण मुंबई में अपने घर के पास एक वीडियो पार्लर में छिपा बैठा था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि सभी पांच आरोपियों के मोबाइल फोन रिकॉर्ड से पता चला है कि वे सभी गुरुवार शाम घटनास्थल पर मौजूद थे।

पढ़ें:- मुंबई गैंगरेप के आरोपियों को सड़क पर घुमाया जाए: उद्घव

युवा फोटो पत्रकार को बाहरी और अंदरूनी चोट आई है और उसका इलाज मुंबई के जसलोक अस्पताल में जारी है। शुक्रवार से उसकी हालत में सुधार आया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत स्थिर है।

युवती की ओर से ब्योरे के आधार पर मुंबई पुलिस ने शुक्रवार सवेरे पांच आरोपियों के स्केच जारी किए थे। गुरुवार शाम लोअर परेल में खाली पड़ी शक्ति मिल में युवती से गैंगरेप किया गया था, जहां वह अपने एक सहकर्मी के साथ पुरानी इमारतों की तस्वीरें खींचने गई थी।

पढ़ें:- स्टोरी कवर करने गई महिला फोटोग्राफर से गैंगरेप

मिल परिसर में आरोपियों ने कथित तौर पर युवती के सहकर्मी को बेल्ट से बांध दिया और उससे लगातार गैंगरेप किया। जब आरोपी घटनास्थल से फरार हुए, तो युवती बेहोश थी।
विज्ञापन


रात करीब आठ बजे जब युवती को होश आया, तो उसने अपनी सहकर्मी को खोलकर जसलोक अस्पताल ले गई, जो डॉक्टरों ने पुलिस को इतल्ला दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें