टूजी मामले पर आज होने वाली संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की महत्वपूर्ण बैठक रद्द हो गई है। बैठक दोपहर तीन बजे होनी थी और इसमें 2जी घोटले की जांच रिपोर्ट पर चर्चा होनी थी।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी. चिदंबरम को बेदाग साबित करने वाली रिपोर्ट के खिलाफ विपक्ष मोर्चा खोले हुए है। संभावना है कि बैठक में विपक्ष रिपोर्ट के खिलाफ प्रस्ताव ला सकता है।