फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनिल व टीना अंबानी की गवाही से सामने आएगा सच'

Thu, 30 May 2013 09:09 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
2जी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले की सुनवाई में बृहस्पतिवार को सीबीआई ने नया मोड़ ला दिया।
विज्ञापन


सीबीआई ने अदालत से मांग की है कि मामले में रिलायंस एडीएजी ग्रुप के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी को बतौर गवाह समन भेजा जाना चाहिए ताकि सच सामने आ सके।

पटियाला हाउस स्थित विशेष न्यायाधीश ओपी सैनी की अदालत में आवेदन देते हुए सीबीआई ने कहा है कि अनिल अंबानी, टीना अंबानी और 15 अन्य लोगों से गवाहों के तौर पर जिरह जरूरी है क्योंकि मामले में कुछ नए तथ्य सामने आए हैं।
विज्ञापन


सीबीआई के अधिवक्ता ने अदालत में कहा कि गवाहों और साक्ष्यों से साफ है कि अभियुक्त बनाई गईं विभिन्न कंपनियों और रिलायंस एडीएजी के बीच पैसे का लेनदेन हुआ है और कंपनी प्रमुख होने के नाते अनिल अंबानी से पूछताछ जरूरी है।

सीबीआई ने यह भी कहा कि जांच के दौरान अनिल अंबानी के सीआरपीसी की धारा 161 के तहत बयान दर्ज किए गए थे, लेकिन उन्हें अभियोजन पक्ष ने गवाह नहीं बनाया था। जब तक ऊपर के अधिकारियों से जिरह नहीं होगी, तब तक मकसद पूरा नहीं होगा।

मामले में अदालत ने पूर्व संचार मंत्री ए राजा और सांसद कनिमोझी सहित सभी अभियुक्तों को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने को कहा है।

अदालत ने सभी अभियुक्तों से पूछा है कि क्यों न सीबीआई का आवेदन स्वीकार कर लिया जाए। मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई तय की गई है।

वहीं, सीबीआई द्वारा टेलीकॉम विभाग के अधिकारी नितिन जैन को बतौर गवाह फिर से बुलाने के आग्रह पर सुनवाई भी 3 जुलाई तय हुई है।

सीबीआई ने अनिल अंबानी व उनकी पत्नी के अलावा ट्राई के पूर्व सलाहकार, कुछ बैंक अधिकारियों और सीएसएफएल विशेषज्ञों को बतौर गवाह पेश करने की इजाजत मांगी है।

मामले में अनिल अंबानी की गवाही इस कारण भी महत्वपूर्ण है क्योंकि मामले में रिलायंस कंपनी के तीन वरिष्ठ अधिकारी गौतम दोषी, सुरेंद्र पिपारा और हरी नायर भी अभियुक्त हैं।
विज्ञापन


गवाही से मजबूत होगा केस
सीबीआई का कहना है कि टूजी स्पेक्ट्रम घोटाला मामले में रिलायंस एडीएजी के चेयरमैन अनिल अंबानी और उनकी पत्नी टीना अंबानी के गवाह के तौर पर बयान दर्ज होने से केस और मजबूत होगा।

सीबीआई प्रमुख रंजीत सिन्हा ने कहा कि हमने अनिल अंबानी और उनकी पत्नी को मामले में गवाह के तौर पर पेश करने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी है।

हमें ऐसा लगता है कि दोनों के बयान से इस केस में नए तथ्य सामने आएंगे, जिससे आरोपियों के खिलाफ केस मजबूत हो सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें