फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जून को होगी केरल में झमाझम बारिश

Thu, 30 May 2013 08:53 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण पश्चिम मानसून के 2 जून को केरल के तट पर पहुंचने की संभावना जताई है। हालांकि यहां मानसून के पहुंचने की सामान्य तिथि एक जून को है।
विज्ञापन


पिछले साल यह यहां पांच जून को पहुंचा था। बंगाल की खाड़ी से उठा यह मानसून 17 मई को अंडमान के तट पर दस्तक दे चुका है।

बृहस्पतिवार को विभाग के निदेशक डीपी यादव ने कहा, ‘अगले तीन दिनों में केरल के तट पर मानसून के पहुंचने की अनुकूल दशाएं बन रही हैं।’

केरल पहुंचने के बाद मध्य जुलाई तक मानसून धीरे धीरे पूरे देश में छा जाएगा। इसके पहले विभाग ने यहां तीन जून को मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई थी।

अप्रैल में मौसम विभाग ने इस साल देशभर में 98 फीसदी बारिश के साथ मानसून के सामान्य रहने की भविष्यवाणी की थी।

देश की तकरीबन साठ फीसदी कृषि भूमि पर खेती की जाने वाली चावल, कपास, मक्का, सोयाबीन समेत खरीफ की कई दूसरी फसलें मानसूनी बारिश पर ही निर्भर होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें