फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में बैठे 22,881 छात्र

Mon, 23 Nov 2015 06:27 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - 2015 के दूसरे चरण की परीक्षा रविवार को 32 शहरों के 42 केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 22,881 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए कई जगह दो चरणों में परीक्षा करानी पड़ी। यह छात्रवृत्ति छह राज्यों के प्रादेशिक बोर्ड के विद्यार्थियों के लिए है। इस  बार लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली गई है।

परीक्षा का परिणाम जल्द ही अमर उजाला और foundation.amarujala.com पर घोषित कर दिया जाएगा। इससे पहले 15 नवंबर को आयोजित प्रथम चरण की परीक्षा में 9वीं से 12वीं तक के 13 हजार से अधिक विद्यार्थी बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन शहरों में हुई परीक्षा

ये छात्रवृत्ति परीक्षा कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, रॉबर्ट्सगंज, फीरोजाबाद, रोहतक, रेवाड़ी, करनाल, लखनऊ, फैजाबाद, सुल्तानपुर, गोंडा, देहरादून, शिमला, धर्मशाला, सिरमौर, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर, चंबा, बरेली, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, हल्द्वानी, रुड़की, कोटद्वार, हरिद्वार और फरीदाबाद में आयोजित की गई इसमें छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

साथ ही छात्रों ने इस छात्रवृत्ति परीक्षा को आयोजित करने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन का शुक्रिया अदा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें