फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ईयर सेलिब्रेशन खटाई में, 20 ट्रेनों में बुकिंग बंद

Sat, 28 Dec 2013 11:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कई दिन से रेलयात्रियों पर कहर बरपा रहे कोहरे ने उनका न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी खटाई में डाल दिया।
विज्ञापन


जबरदस्त धुंध के चलते रेल प्रशासन ने 20 ट्रेनों को रद्द कर उनमें शनिवार से बुकिंग कर दी, जो फरवरी के मध्य तक बंद रहेगी।

रेलवे ने ऐसा कोहरे से बिगड़े रेल संचालन को पटरी पर लाने के लिए किया, लेकिन इससे न्यू ईयर सेलिब्रेशन की योजना बना रहे यात्रियों पर आफत टूट पड़ी। अब अन्य गाड़ियों में लंबी वेटिंग है। उन्हें केवल तत्काल टिकट ही मिल सकता है।

10 ट्रेनें गाजियाबाद-आनंद विहार की रद्द
रेलवे प्रशासन की ओर से रद्द 20 ट्रेनों में से 10 गाड़ियां गाजियाबाद और आनंद विहार से होकर गुजरती हैं। इससे उनकी यात्रा खटाई में पड़ गई।

अब इस रूट पर गाड़ियों की संख्या कम होने से गाजियाबादियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। वहीं ट्रेनों के कमी के चलते अन्य गाड़ियों में टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले सूचना देकर शुरू होगी बुकिंग
उत्तर रेलवे प्रशासन ने 20 ट्रेनों की बुकिंग 28 दिसंबर से फरवरी मध्य तक, जो अलग-अलग गाड़ी के हिसाब से 15, 16 और 17 फरवरी की डेट है, बंद की है। अगर कोहरा कम होता है तो रेलवे तीन दिन पहले यात्रियों को सूचना देकर इनमें फिर से बुकिंग शुरू करेगा।

डेढ़ माह तक इन ट्रेनों में नहीं होगी बुकिंग
झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस (12873/74), हावड़ा दिल्ली एक्प्रेस (13039/40), लिच्छवी एक्सप्रेस (14005/06), गढ़वाल एक्सप्रेस (14043/44), उज्जैनी एक्सप्रेस (14309/10), नई दिल्ली-जालंधर सिटी इंटरसिटी (14681/82), नई दिल्ली-आगरा सिटी इंटर सिटी (14211/12), अमृतसर-अजमेर एक्सप्रेस (19611/12) अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस (19613/14), वाराणसी-देहरादून एक्सप्रेस (14265/66) पूरी से तरह से कैंसल रहेगी। हावड़ा-दिल्ली लाल किला एक्सप्रेस (13111), हावड़ा-श्रीगंगानगर उद्यान अंबा एक्सप्रेस (13007/08) आंशिक रूप से कैंसल रहेंगी।

कोहरे से फिर बिगड़ा शेड्यूल
दो दिन से थोड़ा पटरी पर लौटा रेल संचालन शुक्रवार को पड़ी जबरदस्त धुंध से फिर बेपटरी हो गया। लंबी दूरियों की ट्रेनों के साथ 300 और 400 किमी से आ रही गाड़ियां भी खासी लेट हो गईं। इससे ईएमयू और लोकल ट्रेनों का भी शेड्यूल बिगड़ गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस, प्रयागराज, वैशाली, लिच्छवी, महानंदा, जनता, महाबोधी, फरक्का, पूर्वा, रीवांचल, कालका मेल, बिहार संपर्कक्रांति, ब्रह्मपुत्र मेल, नीलांचल, कालिंदी, जन साधारण, लखनऊ मेल समेत कई ट्रेनें एक से लेकर 15 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें