फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 फीट ऊंची दीवार ढही, दबकर मरे पांच

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहदरा के पीलाखार इलाके में शुक्रवार दोपहर नाला निर्माण के दौरान प्लाट की तकरीबन 20 फीट ऊंची चहारदीवारी ढह गई। मलबे में 20 मजदूर दब गए। चीखपुकार पर बस्ती के लोगों ने मलबे में दबे श्रमिकों को निकालने को मशक्कत शुरू की।
विज्ञापन


चार महिलाओं को गंभीर हालत में एसएन मेडिकल कालेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, जबकि तीन युवकों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम युवक ने दम तोड़ दिया।

सूचना पर एसपी सिटी समीर सौरभ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देर शाम तक मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी मशीन से मलबा हटाने का काम चल रहा था।

नगर निगम द्वारा पीलाखार इलाके में पक्के  नाले का निर्माण तकरीबन दो माह से चल रहा है। निर्माण का ठेका नगर निगम के ठेकेदार आदर्श नगर, बल्केश्वर निवासी मुकेश अग्रवाल ने लिया है। लेबर ठेकेदार दीपक काम करवा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन

देर शाम तक मलबा हटाने का काम था जारी

मजदूरों के मुताबिक, यहां टेढ़ी बगिया के सुनील, सूरज, श्रीमती ब्रजेश, विपिन, नूरबानो, जीते, अनिल, अन्नू, मोनू, मीना, अली, अहमद, सूबेदार, सुभाष, संजू, छोटे समेत 20 मजदूर काम कर रहे थे। दोपहर साढ़े तीन बजे कृष्णा टाइल्स फैक्ट्री के निकट स्थित प्लाट की 20 फीट ऊंची चहारदीवारी भरभरा कर गिर गई।

मलबे में मजदूर दब गए। चीखपुकार पर बस्ती के लोग राहत कार्य में जुट गए। आधा घंटे की मशक्कत के बाद नूरबानो (22) पुत्री उस्मान, श्रीमती (40) पत्नी देवेंद्र, बृजेश (35) पत्नी सुरेश, मीना (38) पत्नी जलालुद्दीन को बाहर निकाला गया।

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां एसएन मेडिकल कालेज में चारों को मृत घोषित कर दिया गया। घायलों में ठेकेदार दीपक के भाई सूरज, सुनील, विपिन की हालत गंभीर बताई गई है। इन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम विपिन (22) पुत्र रमेश ने भी दम तोड़ दिया। एसपी सिटी ने हादसे में पांच लोगों के मरने की पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें