फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1984 दंगा: टाइटलर ने अदालत के फैसले को दी चुनौती

Fri, 31 May 2013 12:42 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर ने 29 साल पुराने सिख विरोधी दंगा मामले में उनके खिलाफ जांच फिर से खोलने संबंधी निचली अदालत के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन


इस घटना में तीन लोग मारे गए थे। याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई की संभावना है।

निचली अदालत ने हाल ही में टाइटलर को सीबीआई द्वारा क्लीन चिट प्रदान करने के निर्णय को खारिज कर नए सिरे से जांच करने का आदेश दिया था।

टाइटलर ने दायर याचिका में कहा कि ट्रायल कोर्ट का आदेश दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) के प्रावधानों के विपरीत है।

जांच एजेंसी की जांच पद्धति व तरीका पूरी तरह से एजेंसी का विशेषाधिकार होता है। अदालत एजेंसी को यह निर्देश नहीं दे सकती कि किस गवाह से जिरह की जाए।

टाइटलर ने तर्क रखा कि कानून का स्पष्ट प्रावधान है कि जांच का निर्देश तभी दिया जा सकता है जब प्रथमदृष्टया किसी अपराध का होना पाया जाता है अथवा किसी व्यक्ति की संलिप्तता प्रथमदृष्टया स्थापित हो जाती है।

उन्होंने कहा किसी व्यक्ति ने अपराध किया है या नहीं इस बात की जांच का निर्देश कानूनी तौर पर नहीं दिया जा सकता। अत: ट्रायल कोर्ट के आदेश को खारिज किया जाए।
विज्ञापन


टाइटलर ने याचिका में निचली अदालत के उस आदेश को भी चुनौती दी है, जिसमें सीबीआई को यह भी निर्देश गया था कि वह प्रत्यक्षदर्शियों और उन लोगों से पूछताछ करे, जिन्होंने दंगों के बारे में सूचनाएं होने का दावा किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें